अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शान्ति सरोवर में योग महोत्सव 15 से

Yoga Mahotsav to be held at Shanti Sarovar on International Yoga Day from 15th

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शान्ति सरोवर में योग महोत्सव 15 से

रायपुर। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा 15 से 21 जून तक विधानसभा रोड स्थित शान्ति सरोवर में योग महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव का शुभारम्भ 15 जून को सुबह 7 बजे होगा। विषय है: एक पृथ्वी और एक स्वास्थ्य के लिए योग (Yoga for One Earth and One Health)।

समारोह में राजस्व, आपदा प्रबन्धन, युवा एवं खेलकूद मंत्री टंकराम वर्मा, योग आयोग के अध्यक्ष रूप नारायण सिन्हा, पुलिस महानिदेशक अरूण देव गौतम और पं. रविशंकर शुक्ला वि.वि. के कुलपति प्रो. सच्चिदानन्द शुक्ला भाग लेंगे। मूल वक्तव्य ब्रह्माकुमारी चन्द्रकला दीदी का होगा और अध्यक्षता रायपुर संचालिका ब्रह्माकुमारी सविता दीदी करेंगी।

उल्लेखनीय है कि प्रजापिता ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा विगत ३९ वर्षों से माह के तीसरे रविवार को पूरे विश्व के 140 देशों में एक साथ और एक ही समय पर सामूहिक योग किया जाता रहा है। इस दिन शाम को 6.30 बजे सारे विश्व में सभीे ब्रह्माकुमार और ब्रह्माकुमारियाँमिलकर राजयोग के अभ्यास के द्वारा सारे विश्व में शान्ति के प्रकम्पन फैलाते हैं।

22 जून से नि:शुल्क राजयोग अनुभूति शिविर-
राजयोग सीखने के इच्छुक लोगों के लिए ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा विधानसभा रोड स्थित शान्ति सरोवर और चौबे कालोनी स्थित सेवाकेन्द्र में प्रतिदिन दो सत्रों में सुबह 7 से 8.00 एवं शाम को 7 से 8.00 बजे नि:शुल्क सात दिवसीय राजयोग शिविर का आयोजन किया गया है। अपनी सुविधानुसार किसी एक सत्र का चयन कर लाभ लिया जा सकता है।