जबलपुर में भी उदयाचलगामी सूर्य नारायण को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, परिवार की रक्षा का मांगा वरदान

In Jabalpur too, the Chhath festival concluded with offering prayers to the rising Sun God and seeking blessings for the protection of the family

जबलपुर में भी उदयाचलगामी सूर्य नारायण को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, परिवार की रक्षा का मांगा वरदान

 जबलपुर। : जगत के आधार सूर्य नारायण की उपासना का महापर्व छठ शहर में धूमधाम से मनाया गया। बच्चों और पति के दीर्घायु सहित सुख-समृद्धि की कामना के लिए व्रत कर रही महिलाओं ने गुरुवार की शाम को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया।

नर्मदा के घाट में छठ मैया की पूजा का उल्लास देखते ही बना

बीते दो दिनों से चला आ रहा उपवास गुरुवार निर्जला रखा गया। भगवान भास्कर के अस्त होते समय मां नर्मदा नदी घाटों पर पड़ रही लालिमा युक्त किरणों और दीपों व लाइटों से जगमगाएं नर्मदा के घाट में छठ मैया की पूजा का उल्लास देखते ही बना। शुक्रवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही पर्व का समापन हुआ।

सजाए पूजन के सूप व टोकरी

छठ पूजा की कड़ी में तीसरे दिन गुरुवार शाम को सूर्य देव को अर्घ्य देकर उनका पूजन किया गया। प्रसाद औऱ फल टोकरी और सूप में रखे गए। अर्घ्य देने से पहले बांस की टोकरी को फलों, ठेकुआ, चावल के लड्डू और पूजा के सामान से सजाया गया। सूर्यास्त से कुछ समय पहले व्रतियों ने सूर्य देव की पूजा के बाद अस्ताचलगामी सूर्य देव को अर्घ्य देकर पांच बार परिक्रमा लगाई। वैदिक रीति से पूजा-अर्चना की।

रोशनी से नहाए तालाब-घाट

गुरुवार की शाम को नर्मदा के तट व तालाबों के घाट रंगीन रोशनी से नहाए रहे। इसी तरह पुलिस प्रशासन की ओर से भी नर्मदा के घाटों और तालाबों में सुरक्षा के लिए जवान तैनात किए गए । एंबुलेंस की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।