प्राकृतिक आपदा पीड़ित 04 परिवार को दी गई 16 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि
Financial assistance of Rs 16 lakh was given to 04 families affected by natural calamity.
जगदलपुर, 22 जनवरी 2026
कलेक्टर श्री हरिस एस. द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत् प्राकृतिक आपदा पीड़ित 04 परिवार को 16 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। कलेक्टर द्वारा तहसील भानपुरी के ग्राम बड़े अलनार निवासी मोहित की मृत्यु पानी में डूबने से पिता रामचंद को, तहसील दरभा के ग्राम नेगानार निवासी चरन सिंह मौर्य की मृत्यु पानी में डूबने से पुत्री काजल को, ग्राम केशापुर निवासी साक्षी की मृत्यु पानी में डूबने से पिता श्री सोनसिंह को और ग्राम भडरीमहू निवासी उमेश कुहरामी की मृत्यु पानी में डूबने से माता श्रीमती केश्लो को चार-चार लाख रूपए की सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है।






