20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत

Financial assistance grant amount of Rs 20 lakh approved

20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत

महासमुंद। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने पर 05 मृतकों के निकटतम वारिसानों  के लिए चार लाख रुपए के मान से कुल 20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। इनमें पानी में डूबने से मृत्यु होने पर महासमुंद विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम छिंदौली के मृतक राजा यादव एवं बसना विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम कापूडीह के मृतक भुपत उर्फ गुप्तराम के वारिसानों के लिए तथा सर्पदंश से मृत्यु होने पर पिथौरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम डिपापारा के मृतक योगेश तिवारी के परिजन के लिए राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार आग में जलने से मृत्यु होने पर विकासखण्ड सरायपाली अंतर्गत ग्राम राफेल के मृतक जगबंधु राणा एवं बिजली गिरने से मृत्यु होने पर ग्राम बलोदा की मृतिका श्रीमती सोहद्रा राउतिया के परिजनों के लिए 04-04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।