देवभोग में आधार शिविर संपन्न

Base camp concluded in Devbhog

देवभोग में आधार शिविर संपन्न

गरियाबंद। कलेक्टर  बी एस उइके के निर्देशानुसार देवभोग क्षेत्र के नागरिकों की आधार से संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु एकदिवसीय आधार शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर जनपद पंचायत देवभोग के एनआरएलएम भवन में आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न गांवों से नागरिकों की भागीदारी रही। शिविर में कुल 52 व्यक्ति उपस्थित हुए। इनमें से 10 बच्चों का नया आधार पंजीयन किया गया, वहीं 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 7 वयस्कों का भी नया आधार पंजीयन किया गया। इस शिविर के माध्यम से क्षेत्रीय नागरिकों को उनके आधार संबंधी कार्यों में सहायता प्रदान की गई, जिससे लोगों में सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिली। कलेक्टर श्री उइके के द्वारा इस पहल को आगे भी जारी रखने की योजना है ताकि अधिक से अधिक लोगों को आधार संबंधी सुविधाएं सुलभ हो सकें।