गुजरात में SIR के बाद ड्राफ्ट सूची जारी, 73 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम हटे

Draft list released after SIR in Gujarat, names of over 73 lakh voters removed

गुजरात में SIR के बाद ड्राफ्ट सूची जारी, 73 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम हटे

गांधीनगर। गुजरात में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद चुनाव आयोग ने शुक्रवार को संशोधित मतदाता सूची का ड्राफ्ट जारी कर दिया है।राज्य में कुल 5 करोड़ मतदाताओं में से 73.73 लाख मतदाताओं के नाम हटा दिए गए हैं। अब 4.43 करोड़ मतदाता पंजीकृत हैं।राज्य में करीब 50,963 बूथ स्तरीय अधिकारियों (BLO) को घर-घर जाकर जनगणना प्रपत्र वितरित करने और मतदाताओं की मैपिंग और मिलान के काम में लगाया गया था।राज्य में 73.73 लाख मतदाताओं में 18.07 लाख मृत मतदाता, 9.69 लाख अनुपस्थित मतदाता, 40.25 लाख स्थायी रूप से पलायन कर चुके मतदाता, 3.81 लाख दो स्थानों पर पंजीकृत मतदाता और 1.89 लाख अन्य मतदाताओं के नाम काटे हैं।ड्राफ्ट सूची को लेकर मतदाता अब 20 दिसंबर से 18 जनवरी, 2026 तक अपनी आपत्तियां और दावे दर्ज करा सकते हैं।

चुनाव अधिकारी अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन से पहले 10 फरवरी, 2026 तक आपत्तियों और दावों का निपटारा करेंगे।चुनाव आयोग ने शुक्रवार को तमिलनाडु के सभी 38 जिलों में SIR की प्रक्रिया के बाद ड्राफ्ट सूची जारी कर दी है।सूची में 6.41 करोड़ मतदाताओं में 97 लाख से अधिक नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं। सबसे अधिक मतदाता कोयंबटूर में हटाए गए हैं, जिसकी संख्या करीब 65 लाख है।चेन्नई में 40.04 लाख मतदाता थे, जिसमें 14.25 लाख मतदाता हटाए गए हैं। सभी को दावे और आपत्तियां जमा करने का मौका दिया गया है।