दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन योजना से सशक्त हुआ दाम्पत्य जीवन

Disabled Marriage Promotion Scheme strengthens married life

दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन योजना से सशक्त हुआ दाम्पत्य जीवन

राज्य शासन के दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन योजना से सवरेगा दिव्यांग दाम्पत्य जीवन

गरियाबंद, 01 जनवरी 2026 राज्य शासन के दूरदर्शी एवं संवेदनशील नेतृत्व में समाज के कमजोर एवं विशेष आवश्यकता वाले वर्गों के कल्याण हेतु प्रभावी योजनाओं का सफल क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसी क्रम में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत जिला गरियाबंद की एक दिव्यांग दम्पत्ति को लाभान्वित किया गया है।
छुरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम कुटेना, पोस्ट पाण्डुका निवासी श्रीमती कुलेश्वरी निषाद (उम्र 34 वर्ष), जो 45 प्रतिशत अस्थिबाधित हैं तथा उनके पति श्री लकेश निषाद (उम्र 24 वर्ष), जो 40 प्रतिशत श्रवण बाधित हैं, उक्त योजना के अंतर्गत सहायता प्रदान की गई। योजना के प्रावधान अनुसार पति-पत्नी दोनों के दिव्यांग होने पर एक लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाती है। इसके तहत दम्पत्ति को एक लाख  की राशि स्वीकृत कर प्रदाय की गई। प्राप्त प्रोत्साहन राशि से दम्पत्ति ने अपने दाम्पत्य जीवन को सुदृढ़ आधार प्रदान किया है। आज वे किसी पर आश्रित न होकर आत्मनिर्भरता के साथ सुखमय एवं सम्मानजनक जीवन यापन कर रहे हैं। योजना से मिली सहायता ने न केवल आर्थिक संबल दिया, बल्कि आत्मविश्वास एवं सामाजिक सम्मान को भी सुदृढ़ किया है।
दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन योजना राज्य शासन की समावेशी एवं जनकल्याणकारी सोच का उदाहरण है, जो दिव्यांगजनों को सशक्त बनाकर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण है।