सीएम विष्णुदेव साय जापान-दक्षिण कोरिया दौरे पर रवाना, निवेश और रोजगार पर फोकस
CM Vishnudev Sai leaves for Japan-South Korea tour, focus on investment and employment
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जापान और दक्षिण कोरिया के 10 दिवसीय विदेश प्रवास पर रवाना हो गए। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर उन्हें विदाई देने कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम, टंकराम वर्मा, गजेंद्र यादव, गुरु खुशवंत साहेब और विधायक पुरंदर मिश्रा मौजूद रहे।
सीएम ने कहा कि छत्तीसगढ़ नई औद्योगिक नीति के साथ तेजी से औद्योगिक विकास और निवेश का केंद्र बन रहा है। उन्हें विश्वास है कि यह प्रवास प्रदेश में निवेश और रोजगार सृजन के नए अवसरों के द्वार खोलेगा।






