भारी बारिश के बीच आज के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी
Orange and yellow alerts issued for today amid heavy rains
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह सक्रीय हो चुका है। प्रदेश के कई इलाकों में पिछले चार-पांच दिनों से लगातार बारिश हो रही है। प्रदेश के 75 प्रतिशत हिस्सों में पिछले 15 दिनों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। राजधानी रायपुर समेत आस-पास के इलाकों में भी पिछले चार-पांच दिनों से झमाझम बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश से गर्मी से तो राहत मिल गई है, लेकिन जगह-जगह जलभराव की स्थिति भी निर्मित हो रही है। लगातार हो रही बारिश ने मौसम में ठंडक पैदा कर दी है और नदी-नाले अब उफान पर आ गए हैं। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश भर में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।
9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और बाकी क्षेत्रों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है। जांजगीर-चांपा, रायगढ़, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया, सरगुजा जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तेज गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश हो सकती हैं।
वहीं सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।






