36वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत दुपहिया चालकों को हेलमेट पहनने हेतु जागरूकता अभियान

Awareness campaign for two-wheeler riders to wear helmets under the 36th National Road Safety Month

36वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत दुपहिया चालकों को हेलमेट पहनने हेतु जागरूकता अभियान

दंतेवाड़ा, 23 जनवरी 2026

यातायात पुलिस द्वारा 36वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के दौरान बिना हेलमेट वाहन चला रहे चालकों को जयस्तंभ चौक के पास रोका गया और उन्हें यातायात शाखा परिसर में एकत्रित कर हेलमेट के उपयोग से होने वाले सुरक्षा लाभों की जानकारी दी गई। इस दौरान लगभग 80 दुपहिया वाहन चालकों को रोक कर समझाईष दी गई।  इनमें से 65 चालकों ने अपने घर से हेलमेट लाकर पहना, जबकि 14 चालकों ने दुकान से नया हेलमेट खरीदकर नियमों का पालन किया। सभी को हेलमेट पहनाकर उनके वाहन सौंपे गए। एक चालक द्वारा हेलमेट न पहनने पर 500 रुपये का चालान किया गया तथा भविष्य में अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने की समझाइश दी गई। यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की कि वे स्वयं की सुरक्षा हेतु यातायात नियमों का पालन करें और हमेशा हेलमेट पहनकर वाहन चलाएं।