क्या आप सोना खरीदने जा रहे हैं? 27 दिसंबर को इतना महंगा हुआ गोल्ड, पढ़ें आपके शहर के ताजा रेट

Are you going to buy gold? Gold became so expensive on 27 December, read the latest rates of your city

क्या आप सोना खरीदने जा रहे हैं? 27 दिसंबर को इतना महंगा हुआ गोल्ड, पढ़ें आपके शहर के ताजा रेट

इंदौर। सोने में इनवेस्ट एक शानदार ऑप्शन है, क्योंकि यह आपको रिस्क फ्री रिटर्न देता है। नए साल के मौके पर सोने की ग्राहक जमकर खरीददारी करते हैं। सोने में इनवेस्टमेंट करना फायदेमंद हो सकता है। 27 दिसंबर को सोने के दाम में तेजी आई है। 24 कैरेट सोने की 100 ग्राम की कीमत में 2990 रुपये की तेजी आई है।

27 दिसंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 76 हजार 635 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। 26 दिसंबर 2024 की तुलना में सोने के भाव में आज 299 रुपये की तेजी आई है। चांदी के भाव में भी तेजी देखी गई है। चांदी का भाव (Silver Rate 27 December) 88 हजार 434 रुपये प्रति किलो हो गया है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले चांदी के भाव में 26 दिसंबर से 394 रुपये की तेजी आई है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स के अनुसार 26 दिसंबर की शाम को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 76336 रुपये थी। 27 दिसंबर को 999 वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 76635 रुपये हो गई है। 26 दिसंबर की शाम को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 88040 रुपये थी। 27 दिसंबर को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 88434 रुपये हो गई है।

27 दिसंबर को 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 76328 रुपये हो गई है। 916 शुद्धता वाले सोने की कीमत 70198 रुपये हो गई है। 750 शुद्धता वाले सोने की कीमत 57476 रुपये हो गई है। 585 शुद्धता वाले सोने की कीमत 44832 रुपये हो गई है।

भारत के 7 प्रमुख महानगर शहरों में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव रुपयों में

लखनऊ (Gold Price In Lucknow) 76,130 रुपये

इंदौर (Gold Rate In Indore) 75,920 रुपये

मुंबई (Gold Price In Mumbai) 75,920 रुपये

दिल्ली (Gold Price In Delhi) 76,130 रुपये

जयपुर (Gold Rate In Jaipur) 76,170 रुपये

कानपुर (Gold Rate In Kanpur) 76,130 रुपये

मेरठ (Gold Rate In Meerut) 76,130 रुपये

मिस्ड कॉल लगाकर जानें सोने-चांदी का भाव

ibja केंद्र सरकार की छुट्टियों और शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं करता है। आपको 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी का रेट जानना है, तो 8955664433 पर मिस्ड कॉल सकते हैं। मिस्ट कॉल के कुछ ही समय बाद एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाते हैं। गोल्ड या सिल्वर का रेट जानने के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर भी जा सकते हैं।