लुण्ड्रा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु 29 जून तक आवेदन आमंत्रित      

Applications are invited till June 29 for recruitment to the vacant posts of Anganwadi worker and assistant in Lundra.

लुण्ड्रा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु 29 जून तक आवेदन आमंत्रित      

अम्बिकापुर 17 जून 2026
एकीकृत बाल विकास परियोजना लुण्ड्रा अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना लुण्ड्रा ने बताया कि परियोजना क्षेत्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 01 तथा आंगनबाड़ी सहायिका के 03 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जानी है। इन पदों के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग की विभागीय वेबसाइट के माध्यम से 15 जून 2026 से 29 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। भर्ती हेतु रिक्त पदों में सेक्टर पटोरा अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र बरडीह-1 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का 01 पद, सेक्टर लुण्ड्रा अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र राईकला में आंगनबाड़ी सहायिका का 01 पद, सेक्टर जोरी अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र रघुरपुर में आंगनबाड़ी सहायिका का 01 पद तथा सेक्टर झेराडीह अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र झेराडीह-1 में आंगनबाड़ी सहायिका का 01 पद शामिल हैं। परियोजना अधिकारी ने बताया कि उक्त पदों के लिए केवल महिला अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकती हैं। भर्ती संबंधी विस्तृत शर्तें, पात्रता एवं अन्य जानकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना लुण्ड्रा कार्यालय, जनपद पंचायत लुण्ड्रा पंचायत भवन के सूचना पटल तथा विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध है। रिक्त पदों की सूची भी परियोजना कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा की गई है।