मिशन शक्ति अंतर्गत ’’सखी’’ (वन स्टॉप सेंटर) के विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु अंतिम वरीयता एवं चयन/प्रतीक्षा सूची जारी        

Final preference and selection/waiting list released for recruitment to various posts of "Sakhi" (One Stop Centre) under Mission Shakti

मिशन शक्ति अंतर्गत ’’सखी’’ (वन स्टॉप सेंटर) के विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु अंतिम वरीयता एवं चयन/प्रतीक्षा सूची जारी        

अम्बिकापुर 16 जून 2026
महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि जिले में संचालित ’’सखी’’ वन स्टॉप सेन्टर में दैनिक कार्यों के संचालन व सभी सुसंगत कार्यवाहियों के लिए पैरा लीगल कार्मिक/वकील के 01 पद, पैरा मेडिकल कार्मिक के 01 पद, बहुउद्देशीय कर्मचारी/रसोईया के 01 पद एवं सुरक्षा गार्डध्नाईट गार्ड के 03 पदों (सेवाप्रदाता) के कुल 06 रिक्त पदों की पूर्ति हेतु जारी विज्ञापित पदों का 02 जून 2026 को आयोजित साक्षात्कार पश्चात् चयन समिति के अनुमोदन से अंतिम वरीयता सूची व चयन सूची तथा प्रतीक्षा सूची जिले की वेबसाईट प्रकाशित की गई है। वरीयता सूची व चयन/प्रतीक्षा सूची सरगुजा जिले की वेबसाईट व कार्यालय के सूचना पटल पर देखी जा सकती है। चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन एवं अनुबंध हेतु पृथक से सूचना दिया जाएगा।