एकलव्य आदर्श विद्यालय गढ़िया में कक्षा 11 वीं में प्रवेश हेतु 20 जून तक आवेदन आमंत्रित
Applications are invited till June 20 for admission in class 11th in Eklavya Adarsh Vidyalaya, Garhiya.
जगदलपुर, 17 जून 2026
जिले के लोहंडीगुड़ा विकासखंड अंतर्गत गढ़िया में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत कक्षा 11 वीं कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के रिक्त कुल 32 सीटों पर लैटरल एंट्री के माध्यम से प्रवेश लेने के इच्छुक केवल अनुसूचित जनजाति वर्ग के छात्राओं से आगामी 20 जून तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। प्रवेश प्रक्रिया कक्षा 10 वीं में प्राप्तांक के आधार पर मेरिट सूची के अनुसार की जाएगी। आवेदन पत्र के साथ अनुसूचित जनजाति वर्ग के जाति प्रमाण पत्र, कक्षा 10 वीं की अंकसूची, निवास प्रमाणपत्र एवं आधार कार्ड की स्वप्रमाणित छायाप्रति सहित एक रंगीन नवीन पासपोर्ट फोटो जमा करना होगा। इच्छुक अभ्यर्थी विद्यालय में कार्यालयीन अवधि के दौरान आवेदन पत्र प्राप्त कर आवश्यक दस्तावेजों के साथ जमा कर सकते हैं।



