जिले में श्रमिक पंजीयन एवं नवीनीकरण के लिए मोबाइल कैंप शिविर का आयोजन 31 जुलाई तक      

Mobile camp for labour registration and renewal to be organised in the district till July 31

जिले में श्रमिक पंजीयन एवं नवीनीकरण के लिए मोबाइल कैंप शिविर का आयोजन 31 जुलाई तक      

नांदगांव महासमुंद एवं गिरना पिथौरा में शिविर 18 जून को

महासमुंद 17 जून 2026 
छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल तथा छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार मंडल के अंतर्गत पंजीकृत श्रमिकों के पंजीयन एवं नवीनीकरण के लिए जिले में व्यापक स्तर पर मोबाइल कैंप शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान 18 जून 2026 से 31 जुलाई 2026 तक लगातार संचालित किया जा रहा है, जिसके तहत विकासखंडवार विभिन्न ग्राम पंचायतों में शिविर लगाए जा रहे हैं ताकि अधिक से अधिक श्रमिकों तक सुविधा पहुंचाई जा सके।
श्रम पदाधिकारी श्री डी. एन. पात्र ने बताया कि 18 जून को महासमुंद विकासखंड के ग्राम नांदगांव एवं पिथौरा अंतर्गत ग्राम गिरना में शिविर आयोजित किया जाएगा। इसी तरह 19 जून को गढ़फुलझर बसना एवं पंडरीपानी बागबाहरा, 22 जून को केना सरायपाली, 23 जून को घोड़ारी महासमुंद एवं पिपरौद पिथौरा, 24 जून को कायतपाली बसना एवं तुपकबोर बागबाहरा, 25 जून को पतेरापाली सरायपाली तथा 30 जून को मोंगरा महासमुंद, ठाकुरदिया कला पिथौरा एवं लमकसा बसना में शिविर आयोजित होंगे। वहीं 01 जुलाई को कलमीदादर बागबाहरा एवं सरगुनाभाठा सरायपाली में, 3 जुलाई को मोरधा महासमुंद एवं घोंच पिथौरा, 6 जुलाई को ठाकुरपाली बसना एवं बिरजापाली बागबाहरा, 7 जुलाई को सहजपानी सरायपाली, 8 जून को बोरियाझर महासमुंद एवं घोघरा पिथौरा, 9 जुलाई को नानकसागर बसना एवं खट्टी बागबाहरा, 10 जुलाई को जलगढ़ सरायपाली, 13 जुलाई को उमरदा महासमुंद एवं नयापारा पिथौरा, 14 जुलाई को चिमरकेल बसना एवं बिडोरा बागबाहरा, 15 जुलाई को केसराटाल सरायपाली एवं सोरिद महासमुंद, 16 जुलाई को सुखीपाली पिथौरा एवं छोटपटनी बसना, 17 जुलाई को कसेकेरा बागबाहरा, 20 जुलाई को मल्दामाल सरायपाली, 21 जुलाई को भोरिंग महासमुंद एवं राजासेवैया खुर्द पिथौरा, 22 जुलाई को कलकसा बसना, 23 जुलाई को खैराटखुर्द बागबाहरा, 24 जुलाई को इच्छापुर सरायपाली, 27 जुलाई को अछोला महासमुंद एवं मेमरा पिथौरा, 28 जुलाई को दूधीपाली बसना एवं टेमरी बागबाहरा, 29 जुलाई को छुईपाली सरायपाली एवं जलकी महासमुंद, 30 जुलाई को सपोस पिथौरा एवं कुड़ेकेल बसना तथा 31 जुलाई को साल्हेभाठा एवं सानपंधी बागबाहरा में मोबाइल कैंप के माध्यम से श्रमिकों का पंजीयन एवं नवीनीकरण किया जाएगा।
इन शिविरों में श्रमिकों को पंजीयन एवं नवीनीकरण की सुविधा मौके पर ही उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए पंजीयन नवीनीकरण कराने वाले श्रमिकों को अपने साथ परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड, बैंक पासबुक तथा मोबाइल लाना अनिवार्य होगा। वहीं असंगठित कर्मकार के नए पंजीयन के लिए आय प्रमाण पत्र के साथ आधार कार्ड, बैंक पासबुक और मोबाइल साथ लाना आवश्यक है। श्रम विभाग ने जिले के सभी श्रमिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इन शिविरों में उपस्थित होकर योजनाओं का लाभ उठाएं।