ऑंगनबाड़ी सहायिका के पद पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित
Applications are invited for recruitment to the post of Anganwadi Assistant.
रायगढ़, 20 फरवरी 2026
एकीकृत बाल विकास परियोजना रायगढ़ ग्रामीण के अंतर्गत ऑंगनबाड़ी केन्द्र सियारपाली में ऑंगनबाड़ी सहायिका के 01 रिक्त पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 23 फरवरी से 09 मार्च 2026 तक निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर सकते हैं।
परियोजना अधिकारी ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया पूर्णतः ऑनलाइन रहेगी तथा अभ्यर्थियों को महिला एवं बाल विकास विभाग के आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल https://aww.e-bharti.in के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत करना होगा। भर्ती से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश, पात्रता मापदंड, आवश्यक दस्तावेज एवं नियम-शर्तों की जानकारी परियोजना कार्यालय के सूचना पटल पर भी उपलब्ध है।






