पुलिस और जिला प्रशासन के बीच सद्भावना क्रिकेट मैच:61 रन से पुलिस टीम जीती, सिद्धार्थ बने मैन ऑफ द मैच

डिंडोरी में शनिवार को बिरसा मुंडा स्टेडियम में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के बीच सद्भावना क्रिकेट मैच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पुलिस टीम ने 15 ओवर में 161 रन बनाए। पुलिस टीम के खिलाड़ी सिद्धार्थ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 50 रन बनाए और उन्हें "मैन ऑफ द मैच" का पुरस्कार दिया गया। पुलिस विभाग की टीम ने दिखाया दमदार खेल दूसरी पारी में जिला प्रशासन की टीम 15 ओवर में केवल 100 रन ही बना सकी। जिला प्रशासन की ओर से शाहपुरा एसडीएम ऐश्वर्य वर्मा ने दो चौकों की मदद से 14 रन बनाए, जबकि कलेक्टर हर्ष सिंह ने 10 रन जोड़े। जिला प्रशासन की टीम से कलेक्टर हर्ष सिंह, जिला पंचायत सीईओ अनिल कुमार राठौर, शाहपुरा एसडीएम ऐश्वर्य वर्मा, वन विभाग के सुरेंद्र जाटव, बाला सुब्रमण्यम, नरेश, दिनेश, अनिल, कुलदीप, और जिग्नेश बडोले ने खेला। अंपायरिंग की भूमिका राकेश सिहारे ने निभाई वहीं, पुलिस विभाग की ओर से एडिशनल एसपी जगन्नाथ मरकाम, रक्षित निरीक्षक अभिनव राय, मनोज धुर्वे, उम्मेद मार्को, धनपाल डोंगरे, सतेंद्र डहेरिया, राहुल पेड्रो, शैलेन्द्र मरावी, विजय मरावी, शैलेन्द्र मार्को और सिद्धार्थ बर्मन ने मैच खेला। मैच के अंपायर राकेश सिहारे थे। दर्शक दीर्घा में एसडीएम राम बाबू देवांगन, तहसीलदार आरपी मार्को, चेतराम अहिरवार सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।