अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक का फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर ठगी मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरु की

जम्मू, 26 फरवरी एक जालसाज ने जम्मू के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आनंद जैन के नाम से फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर लोगों से पैसों की ठगी की। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कहा कि उसने विभिन्न सोशल मीडिया मंचों पर खुद को जम्मू का अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक बताने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, एक जालसाज विभिन्न सोशल मीडिया मंचों पर जम्मू जोन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) आनंद जैन की तस्वीर और अन्य चिह्नों का उपयोग करके लोगों से पैसे ऐंठ रहा था।
पुलिस ने सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं को इन फर्जी प्रोफाइल पर प्रतिक्रिया देने से बचने की सलाह दी है।
पुलिस ने कहा, किसी भी वित्तीय नुकसान या अन्य मुद्दों की सूचना संबंधित जिलों के नजदीकी थाने या साइबर सेल को दी जानी चाहिए।(भाषा)