रामलला के निराले दर्शन से विद्यावती का मन हुआ निहाल
Vidyavati's heart was filled with joy after seeing the unique sight of Rama Lalla
रामलला दर्शन योजना से अब तक 1204 लोगों ने किए दर्शन
जशपुरनगर। प्रदेश के लोगों को उनके पूज्य भगवान राम के दर्शन के स्वप्नों को साकार करने के लिए मुख्यमंत्री साय द्वारा राज्य में रामलला अयोध्या धाम दर्शन योजना संचालित की जा रही है। इसके द्वारा लोगों को उनके आराध्य रामलला के दर्शन के लिए निःशुल्क यात्रा सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। जिसके तहत अब तक जशपुर जिले के 1204 लोगों को भगवान राम के दरबार के पवित्र दर्शन कराए जा चुके हैं।
इस योजना के द्वारा प्रदेश के 20 हजार से अधिक लोगों को प्रतिवर्ष अयोध्या धाम के दर्शन कराये जाने का लक्ष्य रखा गया है। ऐसे ही योजना के तहत रामलला के दर्शन प्राप्त करने वाली जशपुर के ग्राम बादरकोना तपकरा निवासी राम भक्त विद्यापति प्रधान ने बताया कि वे प्रतिदिन अपने छोटे से व्यापार को चला कर जीवनयापन करतीं थीं। जब से उन्होंने रामलला के अयोध्या में पुनः प्राण प्रतिष्ठा की बात जानी हमेशा उनके दर्शन की आशा उनके मन में रहा करती थी, पर जाने आने का खर्च और घर की जिम्मेदारी को सोच कर कभी जा नहीं पा रहे थे। ऐसे में जैसे ही शासन ने रामलला अयोध्या धाम दर्शन योजना चालू की उनके मन में उम्मीद जागी। जब जाने का दिन आया तो उन्होंने सोचा नहीं था इतनी अच्छी व्यवस्था होगी जशपुर हो या अंबिकापुर हर जगह हमारा स्वागत किया गया। एक स्पेशल ट्रेन भी थी। काशी विश्वनाथ मंदिर से लेकर अयोध्या धाम में रामलला के साथ सरयू में महाआरती के भी दर्शन हुए। हम रामलला के अद्भुत दर्शन पाकर अभिभूत हो गए हैं। अपने आराध्य के दर्शन कर हम निहाल हो गए। जिसके लिए हम शासन के आभारी हैं।
जशपुर नगर के भुवनेश्वर राव ने कहा कि जब योजना के तहत मेरा नाम आया और जब जशपुर से यात्रा प्रारम्भ हुई हम बहुत उत्साहित थे, जब अम्बिकापुर पहुंचे तो स्वयं सांसद एवं जनप्रतिनिधियों ने हमारा स्वागत रेलवे स्टेशन पर किया। यात्रा में खाने पीने में नाश्ते से लेकर भोजन की उत्तम व्यवस्था की गई। जहां जहां हम पहुंचे शासन द्वारा जाने आने के लिए वाहन की व्यवस्था की गई थी। रुकने की भी उत्तम व्यवस्थाएं थी। जब रामलला के दर्शन हुए तो हम नजरें ही नहीं हटा पाए। यात्रा में काशी विश्वनाथ मंदिर, अयोध्या धाम, हनुमानगढ़ी के भी दर्शन हुए।






