पटेवा तहसील में 50 कट्टा अवैध धान जब्त

50 sacks of illegal rice seized in Patewa tehsil

पटेवा तहसील में 50 कट्टा अवैध धान जब्त

महासमुंद। पटेवा तहसील के ग्राम सलिहाभाटा स्थित धान उपार्जन केंद्र में बुधवार को मंडी अधिनियम के तहत मंडी निरीक्षक और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 50 कट्टा अवैध धान जप्त किया। यह धान तुमगांव निवासी संतोष साहू द्वारा अवैध रूप से लाया गया था।

जब्त धान को सलिहाभाटा धान खरीदी केंद्र के प्रभारी को सुपुर्द कर दिया गया।  इस अभियान का उद्देश्य अवैध धान के क्रय-विक्रय पर रोक लगाना और खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाना था।धान खरीदी केंद्र पर अवैध धान की आमद पर प्रशासन सख्त नजर रख रहा है।