उरई में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, तीन की मौत; बारात में शामिल होने जा रहे थे लोग

Tragic road accident in Orai: High speed car collided with a tree, three died; people were going to join the wedding procession

उरई में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, तीन की मौत; बारात में शामिल होने जा रहे थे लोग
 मंगलवार को कानपुर देहात के जैसलपुर से शहर के श्रीराम गार्डन में बारात आई हुई थी। इसमें ग्राम भाल व राजपुर निवासी छह रिश्तेदार कार से देर रात बारात में शामिल होने के लिए आ रहे थे। इसी दौरान रात करीब 11 बजे के आसपास चुर्खी रोड पर सुहारकरखेड़ा मोड़ के पास तेज रफ्तार कार पेड़ से जा टकराई, जिससे हादसे में कार सवार सभी छह लोग घायल हो गए।

सुनसान एरिया होने के कारण काफी देर बाद वहां से कुछ लोग निकले तो उन्होंने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा जहां डाक्टर ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। जबकि एक को कानपुर रेफर किया गया है।

कानपुर देहात के ग्राम जैसलपुर से श्रीराम गार्डन उरई में बारात आई थी। उसी में शामिल होने के लिए ग्राम भाल थाना राजपुर जिला कानपुर देहात निवासी 25 वर्षीय लक्ष्मण, 27 वर्षीय विनय उर्फ टीटू, 18 वर्षीय राघव निवासी राजपुर, 28 वर्षीय रिशु निवासी राजपुर, 24 वर्षीय हरिओम त्रिवेदी निवासी राजपुर व 22 वर्षीय धीरेंद्र निवासी जैसलपुर कार से आ रहे थे।