'देश का अगला बजट मिडिल क्लास का हो', केजरीवाल ने केंद्र के सामने रखी ये 7 मांगें

'The next budget of the country should be for the middle class', Kejriwal placed these 7 demands before the Centre

'देश का अगला बजट मिडिल क्लास का हो', केजरीवाल ने केंद्र के सामने रखी ये 7 मांगें

नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को एक प्रेसवार्ता किया। जिसमें उन्होंने बिना नाम लिए भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ पार्टियां धर्म तो कुछ जाति के नाम पर चुनावी वादे करते हैं और बड़े-बड़े उद्योगपतियों को खुश करते हैं।

ताकि चंदा मिल सके। क्योंकि उद्योगपति नोटबैंक हैं तो बाकी लोग वोटबैंक हैं। इस नोटबैंक और वोटबैंक के बीच में एक वर्ग ऐसा है जो पिसकर रह गया है। वह है भारत का मिडिल क्लास। कोई भी पार्टी आज मिडिल क्लास के हित की बात करने को तैयार नहीं है। ऐसा क्यों है?

' दलों ने मिडिल क्लास को दबाकर, डराकर और निचोड़कर रखा'

केजरीवाल ने कहा कि आजाद भारत के 75 साल में एक पार्टी के बाद दूसरी पार्टी आई और एक सरकार के बाद दूसरी सरकार आई। इन सब लोगों ने मिडिल क्लास को दबाकर, डराकर और निचोड़कर रखा हुआ है।