ITI में प्रवेश के लिए 7-8वें चरण की कांउसलिंग का शेड्यूल जारी, पंजीयन 21 तक
The schedule for the 7th and 8th phase of counseling for ITI admissions has been released; registration ends on the 21st.
पहले आवेदन करने वालों को भी फिर से करना होगा संस्था का चयन
रायपुर। राज्य की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं (आईटीआई) में प्रवेश के लिए सातवें और आठवें चरण की कांउसलिंग का शेडयूल जारी कर दिया गया है। आईटीआई में रिक्त स्थानों पर प्रवेश के लिए ऑनलाईन आवेदन 21 सितंबर को रात्रि 11:59 बजे तक भरे जा सकते हैं।
इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाईट cgiti.admissions.nic.in पर जाकर ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। पूर्व में आवेदन करने वाले अभ्यर्थी यदि अगले चरण की कांउसलिंग में शामिल होना चाहते हैं तो उन्हें अपने लॉगिन आईडी और पासवर्ड से अपने प्रोफाईल, संस्था-व्यवसाय के प्राथमिकता क्रम का चयन पुनः करना होगा।
इसी प्रकार आठवें चरण की काउंसलिंग के लिए 26 और 27 सितंबर को चयन सूची जारी की जायेगी और 29 से 30 सितंबर तक अभ्यर्थियों को संस्थाओं में प्रवेश दिया जायेगा।






