फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण अर्हता तिथि-01.01.2026 के संदर्भमें पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन 23 दिसंबर को

Special Intensive Revision of Photo Electoral Rolls with reference to eligibility date-01.01.2026 Publication of draft voter list under revision programme on 23rd December

फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण अर्हता तिथि-01.01.2026 के संदर्भमें पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन 23 दिसंबर को

कोंडागांव, 22 दिसम्बर 2025 भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 की स्थिति में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्यक्रम सम्पन्न कराया जा रहा है। आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार एकीकृत प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन दिनांक 23.12.2025 (दिन-मंगलवार) को जिले के समस्त 635 मतदान केन्द्रों तथा विधानसभा क्षेत्र 82 केशकाल (अ.ज.जा.) तथा 83-कोण्डागांव (अ.ज.जा.) तथा 04-नारायणपुर (आशिक) के सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण कार्यालय / सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण कार्यालयों में जनसाधारण के अवलोकनार्थ किया जावेगा। उक्त सूची का अवलोकन कर नागरिक यह जान सकते है कि उनका नाम मतदाता सूची में पंजीकृत है अथवा नहीं।

भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण-01.01.2026 के लिये दावा/आपत्ति प्राप्त करने की तिथि दिनांक-23.12.2025 (मंगलवार) से 22.01.2026 (गुरुवार) तक निर्धारित की गई है। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम, 1960 के नियम 13 के तहत् उक्त अवधि में ऐसे पात्र नागरिक जिनका नाम मतदाता सूची में पंजीकृत नहीं है तथा ऐसे युवा जिनकी 01.01.2026 की स्थिति में 18 वर्ष की आयु पूर्ण हो रही हो, अथवा 01 अप्रैल 2026, 01 जुलाई 2026 एवं 01 अक्टूबर 2026 तक की तिथि को अट्ठाअरह वर्ष की आयु प्राप्त करने वाले है, ये अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करने हेतु आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

आयोग द्वारा दावा/आपत्ति प्राप्त किये जाने हेतु निर्धारित तिथि दिनांक-23.12.2025 (मंगलवार) से 22.01.2026 (गुरुवार) तक ये सर्मी फार्म बी.एल.ओ./ अभिहित अधिकारी के पास उपलब्ध रहेंगे, जिन्हें अपने निवास क्षेत्र के मतदान केन्द्र में नियुक्त बी.एल.ओ./ अभिहित अधिकारी से कार्यालयीन दिवस समय में निःशुल्क प्राप्त कर आवश्यक प्रविष्टियों को पूर्ण कर आवश्यक दस्तावेजों के साथ जमा कर पावती प्राप्त कर सकते हैं। दावा/आपत्ति प्राप्त करने हेतु निर्धारित तिथियों को बी.एल.ओ. तथा अभिहित अधिकारी कार्यालयीन दिवसों में प्रातः 10:30 से सायं 5.30 बजे तक प्रत्येक मतदान केन्द्र में पुनरीक्षण अवधि में उपस्थित रहेंगे। पुनरीक्षण अवधि के दौरान दावा/आपत्ति प्राप्त किये जाने हेतु जिले के समस्त मतदान केन्द्रों में आयोग द्वारा निर्धारित तिथियों को विशेष शिविर भी आयोजित किये जाएंगे।

इसके अतिरिक्त ऑनलाईन माध्यम से भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा मतदाता सेवा पोर्टल (voters.eci.gov.in) के माध्यम से ऑनलाईन पंजीकरण, संशोधन व नाम विलोपन हेतु फार्म भरने की सुविधा उपलब्ध है। आवेदक स्वयं भी अपने मोबाईल में Play Store से Voter Helpline App डाउनलोड कर जानकारी एवं सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। अतः जिले के समस्त नागरिकों से अपील किया जाता है कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण की कार्यवाही के दौरान संबंधित मतदान केन्द्र में उपस्थित होकर मतदाता सूची में अपना नाम जरूर देखें। मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य पंजीकृत करावें।