प्रशासन की संवेदनशील पहल: दिव्यांग को मिली नई राह, कलेक्टर ने प्रदान की व्हीलचेयर
Sensitive initiative of the administration: Divyang got a new path, Collector provided a wheelchair
बलौदाबाजार, 22 दिसम्बर 2025 समाज कल्याण विभाग के सहयोग से दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय कदम उठाते हुए कलेक्टर दीपक सोनी ने ग्राम पंचायत बलौदा निवासी दिव्यांग राजकुमार पटेल (49 वर्ष) को व्हीलचेयर प्रदान की।
कलेक्टर श्री दीपक सोनी ने कहा कि दिव्यांगजनों को आवश्यक सुविधाएँ एवं सहायक उपकरण उपलब्ध कराना प्रशासन की संवेदनशील जिम्मेदारी है, जिससे वे सम्मानपूर्वक एवं आत्मनिर्भर जीवन जी सकें। दिव्यांग़ राजकुमार पटेल ने बताया कि पहले उन्हें चलने-फिरने एवं रोजमर्रा के कार्यों में गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब व्हीलचेयर मिलने से न केवल उनका आवागमन सुगम होगा, बल्कि वे अपने दैनिक कार्य अधिक सहजता और आत्मविश्वास के साथ कर सकेंगे। इस सहायता के लिए राजकुमार पटेल ने शासन एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।






