रामेश्वर साहू को मिली डॉक्ट्रेट की उपाधि
Rameshwar Sahu got the degree of doctorate
धमतरी। छत्तीसगढ़ से सिहावा क्षेत्र के उमरगांव के किसान परिवार के रामेश्वर साहू ने पीएचडी की डिग्री प्राप्त की है। रामेश्वर साहू ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय से छत्तीसगढ़ राज्य में कृषि मशीनीकरण पर कृषि यंत्र सेवा केंद्रो के प्रभाव पर एक अध्ययन विषय पर शोध कार्य के लिए कृषि विस्तार विषय में डॉक्टर की उपाधि प्रदान की गई है। यह शोध कार्य उन्होंने शोध निर्देशक डॉ. आर. एस. सेंगर प्राध्यापक के मार्गदर्शन में पूर्ण किया। इस मौके पर सभी परिचित एंव परिजन ने उन्हें शोध कार्य के लिए शुभकामनाएं दी।
इस पर रामेश्वर ने कहा कि किसी भी कार्य सफलता पाने के लिए लगन और कार्य करने के लिए मेहनत व कुशल मार्गदर्शक की आवश्यकता होती है। शोध कार्य में मेरे माता- पिता और समस्त प्राध्यापक, गुरुओं का प्रदत्त अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग एंव मार्गदर्शन मिला है। शोध कार्य में उन्हें बहुत ही कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, ऐसे समय में उनके गुरुओं ने सहयोग ने आगे बढ़ने को प्रेरित किया है। जिसका परिणाम आज मुझे मिला है।






