तिरंगा के सम्मान में निकली रैली, रिसाली निगम आयुक्त ने दिखाई झंडी

Rally taken out in honour of the tricolour, Risali Corporation Commissioner flagged off

तिरंगा के सम्मान में निकली रैली, रिसाली निगम आयुक्त ने दिखाई झंडी

भिलाई । देश व्यापी अभियान तिरंगा रैली नगर पालिक निगम रिसाली क्षेत्र में रविवार को निकली गई। रैली में निगम के मेयर इन काउंसिल के सदस्य,पार्षद, अधिकारी, कर्मचारी और जनप्रतिनिधि समेत निगम के ब्रांड एंबेसडर शामिल हुए। रैली को हरी झंडी निगम आयुक्त मोनिका वर्मा ने दिखाई। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व देश के सम्मान में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है।

जिला स्तर पर तिरंगा रैली का आयोजन निगम क्षेत्र में किया गया। इस अवसर पर रैली को हरी झंडी दिखाने से पूर्व आयुक्त मोनिका वर्मा ने कहा कि रैली राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में है। देश के नागरिक होने के नाते हमे राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करना चाहिए।

उन्होंने अपील की है कि 15 अगस्त को घरों में तिरंगा लगाए और दुसरो को प्रेरित भी करे। उन्होंने पैदल चलकर रैली को नगर भ्रमण के लिए मुख्य कार्यालय से रवाना किया। इस अवसर पर एम आई सी अनूप डे, पार्षद गजेंद्री कोठारी, ममता सिन्हा, रमा साहू, विधि यादव, शीला नारखेड़े, ब्रांड एंबेसडर रजनी रजक, विधायक प्रतिंनिधि के रूप में शैलेंद्र शेंडे,राजू जघेल, दशरथ साहू, बी एस एफ के जवान, निगम के अधिकारी कर्मचारी शामिल हुए। 

रैली में सैकड़ों बाइक

रैली में 100 से अधिक बाइक थी। रैली निगम मुख्य कार्यालय से होते हुए, कल्याणी मंदिर, रिसाली बस्ती, शिवाजी चौक, कृष्णा टाकीज रोड, जोहार चौक, डी पी एस चौक, पोस्ट आफिस रिसाली मार्ग, बी एस पी मार्केट, दशहरा मैदान, मरोदा सेक्टर, मैत्री गार्डन चौक, बी आर पी गेट होते वापिस निगम कार्यालय पहुंची।