रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता का निधन
Railway Minister Ashwini Vaishnav's father passes away
राजस्थान। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता दाउ लाल वैष्णव का निधन हो गया है। जोधपुर AIIMS में उनका इलाज चल रहा था। जोधपुर AIIMS की तरफ से ही उनके निधन की जानकारी दी गई है।
दरअसल, जोधपुर AIIMS में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता का इलाज चल रहा था। अस्पताल की तरफ से ही उनके निधन की जानकारी दी गई है। आज सुबह 11 बजकर 52 मिनट पर दाउ लाल वैष्णव के निधन की जानकारी जोधपुर AIIMS के द्वारा दी गई। जोधपुर AIIMS ने एक विज्ञप्ति में बताया, "यह अत्यंत दुःख के साथ सूचित किया जाता है कि रेल मंत्री के पिता दाउ लाल वैष्णव जी का आज दिनांक 08 जुलाई 2025 को पूर्वाह्न 11:52 बजे AIIMS जोधपुर में निधन हो गया।"
जोधपुर AIIMS की विज्ञप्ति में आगे बताया, "वह पिछले कुछ दिनों से गंभीर रूप से बीमार थे और AIIMS जोधपुर में उपचाराधीन थे। चिकित्सा टीम के हरसंभव प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। AIIMS जोधपुर परिवार दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना करता है एवं शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता है।






