प्रशांत किशोर ICU में भर्ती, डॉक्टर ने जारी किया ताजा हेल्थ बुलेटिन

Prashant Kishor admitted in ICU, doctor releases fresh health bulletin

प्रशांत किशोर ICU में भर्ती, डॉक्टर ने जारी किया ताजा हेल्थ बुलेटिन

बापीएससी परीक्षार्थियों के समर्थन में अनशन पर उतरे प्रशांति किशोर की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टर ने उनके स्वास्थ्य को लेकर ताजा अपडेट दिया है। बताया जा रहा है कि प्रशांत किशोर को आईसीयू में भर्ती किया गया है। उनका इलाज चल रहा है।

डॉक्टर ने दिया हेल्थ अपडेट

मेदांता के डॉक्टर और मेडिकल डायरेक्टर रविशंकर सिंह ने उनकी तबीयत की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि अनशन के चलते प्रशांत किशोर की तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जहां हमलोग उनकी निगरानी कर रहे हैं। उनकी हालत स्थिर है। डिस्चार्ज करने के सवाल पर डॉक्टर ने कहा कि अभी हम लोग उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रहे हैं तो इसपर किसी तरह की जानकारी देना जल्दबाजी होगी।