'आप ही हमारी ताकत, ये चुनाव...', इलेक्शन की तारीखों के एलान के बाद केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं को दिया खास संदेश

'You are our strength, these elections...', Kejriwal gave a special message to the workers after the announcement of election dates

'आप ही हमारी ताकत, ये चुनाव...', इलेक्शन की तारीखों के एलान के बाद केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं को दिया खास संदेश
दिल्ली के विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज चुनाव आयोग ने एलान किया। CEC ने दोपहर दो बजे चुनाव की तारीखों का एलान किया। आगामी 5 फरवरी को दिल्ली में एक ही चरण में वोट डाले जाएंगे। जबकि चुनावों की मतगणना 8 फरवरी को होगी।

AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने तारीखों के एलान के बाद अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि- "चुनाव की तारीख का एलान हो चुका है। सभी कार्यकर्ता पूरी ताकत और जोश के साथ मैदान में उतरने के लिए तैयार हो जाएं।