मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव के लिए 5 फरवरी को वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, चुनाव आयोग ने किया एलान

Voting for the by-election on Milkipur seat will be held on 5 February, results will be declared on 8 February, Election Commission announced

मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव के लिए 5 फरवरी को वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, चुनाव आयोग ने किया एलान
नई दिल्ली। अयोध्या की मिल्कीपुर (Milkipur) विधानसभा सीट पर 5 फरवरी को वोटिंग और 8 फरवरी को मतगणना होगी। चुनाव आयोग ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। इसके साथ ही 10 जनवरी से नामांकन शुरू हो जाएंगे।

अयोध्या को समाहित किए फैजाबाद संसदीय क्षेत्र की मिल्कीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव की तारीख का एलान मंगलवार को चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुआ। दिल्ली में विधानसभा चुनावों के साथ ही मिल्कीपुर में भी 5 फरवरी को मतदान होगा, वहीं 8 फरवरी को मतगणना होगी।

मिल्कीपुर सीट पर सूबे की नजर टिकी

बता दें कि इस सीट पर पूरे सूबे की नजरें टिकी हुई हैं, जहां एक तरफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद इस प्रतिष्ठित सीट की कमान संभाली हुई है। वहीं, दूसरी तरफ सपा ने भी अपने सभी पेंच कसे हुए हैं।