शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज सुकमा में प्रवेश प्रारम्भ      

Admission started in Government Polytechnic College Sukma

शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज सुकमा में प्रवेश प्रारम्भ      

इंजीनियरिंग डिप्लोमा में लेटरल एंट्री से होगा प्रवेश
सुकमा, 09 मई 2026
शासकीय पॉलीटेक्निक सुकमा ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 में डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों के प्रथम एवं द्वितीय वर्ष (लेटरल एंट्री) में प्रवेश की प्रक्रिया आरंभ कर दी है। संस्थान में सिविल इंजीनियरिंग, मेकॅनिकल इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में प्रवेश हेतु ऑनलाइन काउंसलिंग का आयोजन किया जाएगा।
प्रथम चरण का पंजीयन 11 जून से 15 जून 2026 तक किया जाएगा। इसके बाद काउंसलिंग की प्रक्रिया 20 जून (सुबह 10:00 बजे) से 24 जून (शाम 5:30 बजे) तक चलेगी। द्वितीय चरण के लिए पंजीयन 26 जून से 30 जून तक होंगे और काउंसलिंग 04 जुलाई (सुबह 10:00 बजे) से 09 जुलाई (शाम 5:30 बजे) तक चलेगी। तृतीय चरण के लिए पंजीयन 11 जुलाई से 16 जुलाई 2026 तक होंगे, जबकि काउंसलिंग 18 जुलाई (सुबह 10:00 बजे) से 21 जुलाई (शाम 5:30 बजे) तक आयोजित की जाएगी। संस्थान में ऑनलाइन एंट्री एवं अभ्यर्थी सुविधा केंद्र की व्यवस्था की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी कार्यालयीन समय (सुबह 10:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक) में संस्थान से संपर्क कर सकते हैं। प्रवेश हेतु पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रभारी अधिकारी (मो. 7999063380), सहा. प्रवेश प्रभारी जयंत कुमार (मो. 7000700260, 9827895465) और सहा. प्रवेश प्रभारी अंकित चन्द्रवंशी (मो. 7999625487) से भी संपर्क किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए  तथा पर भी अवलोकन किया जा सकता है। सीटों की विस्तृत जानकारी के लिए शासकीय पॉलीटेक्निक सुकमा में संपर्क किया जा सकता है।