राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन
Organizing state level sports competition
उत्तर बस्तर कांकेर। शासकीय पॉलिटेक्निक कांकेर में छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद टेक्निकल यूनिवर्सिटी भिलाई के द्वारा आज राज्य स्तरीय एकीकृत क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके तहत शासकीय पॉलिटेक्निक कांकेर को रस्साकसी खेल के आयोजन की जिम्मेदारी मिली। इस प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में शासकीय पॉलिटेक्निक दुर्ग ने प्रथम एवं शासकीय पॉलिटेक्निक कांकेर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं महिला वर्ग में शासकीय पॉलिटेक्निक कांकेर ने प्रथम एवं शासकीय पॉलिटेक्निक धमतरी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस प्रकार संपन्न प्रतिस्पर्धा से अंतर विश्वविद्यालयीन प्रतियोगिता के लिए टीम का चयन किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए संस्था के प्राचार्य डॉ. शैलेन्द्र सिंह ने आयोजन समिति को बधाई दी। इस अवसर पर क्रीड़ा अधिकारी, पर्यवेक्षक, रैफरी सहित संस्था के सभी तकनीकी स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।






