ग्राम पंचायत मदाड़ी में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन

Organizing public problem resolution camp in Gram Panchayat Madadi

ग्राम पंचायत मदाड़ी में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन

ग्रामीणों की समस्याओं मांगों पर हुई त्वरित कार्यवाही
 
दंतेवाड़ा, 21 जनवरी 2026

जिले के अंतिम छोर तक के ग्राम पंचायतों में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाने हेतु जिला प्रशासन द्वारा जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में आज जनपद पंचायत कुआकोंडा के ग्राम पंचायत मदाड़ी में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया। इस षिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने पहुंचकर विभागीय योजनाओं की जानकारी दी और पात्र हितग्राहियों को तत्काल लाभ प्रदान किया। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान, सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना और अधिक से अधिक लोगों को सुविधाओं से जोड़ना रहा। 
     ग्राम मदाड़ी में हुुए शिविर में आधार कार्ड अपडेट एवं इनरोलमेंट, श्रम कार्ड तथा आयुष्मान कार्ड का वितरण के साथ-साथ गोद भराई कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग द्वारा 61 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें मलेरिया, बीपी एवं मधुमेह की जाँच शामिल रही। शिविर में 03 आयुष्मान कार्ड बनाने के अलावा 05 आयुष्मान कार्ड ऑनलाइन प्रदान किए गए। इसके साथ ही महतारी वंदन योजना के अंतर्गत राशि आहरण कर हितग्राहियों को वितरित की गई। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री सुकालू मुड़ामी, श्री सुमित भदौरिया, मदाड़ी सरपंच श्री राजू, जनपद पचायत सीईओ श्री मुन्ना राम कष्यप एवं विभाग के विभागीय अधिकारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।