प्रयास आवासीय विद्यालय में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन शुरू
Online application started for admission in Prayas Residential School
दंतेवाड़ा, 25 मार्च 2026 प्रदेश के प्रतिभावान विद्यार्थियों को उत्कृष्ट स्कूली शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाने के उद्देश्य से संचालित मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना अंतर्गत प्रयास आवासीय विद्यालयों में सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।
इस योजना के तहत विद्यार्थियों को मेडिकल, इंजीनियरिंग, सीए, सीएस, सीएमए, क्लैट एवं एनडीए जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की सघन एवं गुणवत्तापूर्ण तैयारी कराई जाती है। प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 मार्च 2026 से शुरू हो गई है, जिसकी अंतिम तिथि 17 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। ऑनलाइन आवेदन में त्रुटि सुधार 18 अप्रैल से 21 अप्रैल 2026 (रात्रि 12 बजे तक) किया जा सकेगा। इसके पश्चात 22 अप्रैल से 28 अप्रैल 2026 तक जिला स्तर पर दस्तावेजों का परीक्षण किया जाएगा। प्रवेश परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 1 मई से 9 मई 2026 तक डाउनलोड किए जा सकेंगे तथा प्राक्चयन परीक्षा 10 मई 2026 को आयोजित की जाएगी। इच्छुक विद्यार्थी आवेदन पत्र एवं विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाइट तथा जिले के सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं। जिला प्रशासन द्वारा पात्र विद्यार्थियों से समय-सीमा का पालन करते हुए अधिक से अधिक संख्या में आवेदन करने की अपील की गई है।






