एनएचएम के संविदा पदों हेतु भर्ती परीक्षा संपन्न, 150 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
Recruitment exam for contractual posts of NHM concluded, 150 candidates appeared for the exam.
अम्बिकापुर 25 मार्च 2026 मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला सरगुजा द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) अंतर्गत रिक्त संविदा पदों की भर्ती प्रक्रिया के तहत आज विभिन्न चरणों में परीक्षा का सफल आयोजन किया गया। यह भर्ती प्रक्रिया जिला आर.ओ.पी. वर्ष 2025-26 के अंतर्गत स्वीकृत मानव संसाधन (सेवा प्रदाता एवं कार्यक्रम प्रबंधकीय पद) के लिए संचालित की जा रही है। आज आयोजित लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षा एवं साक्षात्कार में कुल 150 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। पदवार उपस्थिति के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी हेतु 94, टी.बी.एच.व्ही. हेतु 08, एम.पी.डब्ल्यू. हेतु 18, चतुर्थ वर्ग हेतु 12, कुक कम केयर टेकर हेतु 06, अटेण्डेन्ट हेतु 06 तथा क्लिनर पद हेतु 06 परीक्षार्थियों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई। विभागीय अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षा एवं भर्ती प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी तथा आगामी सूचनाएं जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर समय-समय पर उपलब्ध कराई जाएगी।






