किलकारी एवं मोबाइल एकेडमी कार्यक्रम” के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

One day workshop organized under “Kilkari and Mobile Academy Program”

किलकारी एवं मोबाइल एकेडमी कार्यक्रम” के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

दंतेवाड़ा, 17 अक्टूबर 2025 विगत दिवस मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशानुसार एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक के मार्गदर्शन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय, दंतेवाड़ा में “किलकारी एवं मोबाइल एकेडमी कार्यक्रम” के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का संचालन श्री पंकज बर्मन (प्रोग्राम ऑफिसर, बस्तर संभाग) द्वारा किया गया।

कार्यशाला के दौरान आगामी एक वर्ष के लिए जिला एक्शन प्लान तैयार किया गया। इस अवसर पर आरसीएच नोडल अधिकारी, जिला डाटा मैनेजर, डीपीएचएनओ, बीईटीओ, ब्लॉक डेटा मैनेजर, ब्लॉक मितानिन समन्वयक तथा परिवार नियोजन परामर्शदाता सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यशाला में डॉ प्रियंका सक्सेना जिला नोडल अधिकारी एवं मैटरनल हेल्थ के द्वारा शिशु मृत्यु दर एवं मातृ मृत्यु दर में कमी लाने हेतु आवश्यक रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा की तथा कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया।