मर्सिडीज नहीं, रेंज रोवर नहीं... पाकिस्तान में 'पावर सिंबल' बना ये पिकअप ट्रक; नेताओं के काफिले में आती है नजर
Not Mercedes, not Range Rover... This pickup truck has become a 'power symbol' in Pakistan; It is seen in the convoy of leaders
टोयोटा हाइलक्स का दिख रहा क्रेज
टोयोटा हाइलक्स को एक ताकतवर गाड़ी के रूप में देखा जाता है। ट्रक के पिछले हिस्से में स्कार्फ से लिपटे और एके-47 से लैस सुरक्षाकर्मी बैठे रहते हैं। वहीं, इन गाड़ियों के शीशे काले रंग के होते हैं।
पाकिस्तान में हिलक्स की शुरुआत 1968 में हुई थी, लेकिन वहां जो मॉडल लोकप्रिय हुआ वह 2000 के दशक के मध्य का हिलक्स विगो था। यह एक लक्जरी गाड़ी है। गाड़ी की कीमत लगभग 10 से 15 मिलियन डॉलर रुपए हैं।
हालांकि, किडनैपिंग जैसे अपराध को अंजाम देने के लिए भी इस गाड़ी का काफी इस्तेमाल किया जाता है। पाकिस्तान की राजनीति में और पुलिस प्रशासन द्वारा इस गाड़ी का इस्तेमाल काफी किया जाता है। देश के ज्याजदातर राजनेताओं के काफिले के साथ इस गाड़ी को देखा जा सकता है। ऑफ रोडिंग के लिए भी ये गाड़ी काफी अच्छी मानी जाती है।






