जीवनसाथी समलैंगिक तो नहीं? शादी से पहले हो रही दूल्हा-दुल्हन की जासूसी; डिटेक्टिव एजेंसियां खोल रहीं कुंडलियां

Is your spouse homosexual? Bride and groom are being spied upon before marriage; detective agencies are opening their horoscopes

जीवनसाथी समलैंगिक तो नहीं? शादी से पहले हो रही दूल्हा-दुल्हन की जासूसी; डिटेक्टिव एजेंसियां खोल रहीं कुंडलियां

नई दिल्ली। शादी से पहले एक योग्य जीवनसाथी की तलाश करना सबसे बड़ी चुनौती है। कई बार झूठ और फरेब में फंसकर लोगों की जिंदगी भी बर्बाद हो जाती है। मगर मामला प्रेम विवाह का है तो माता-पिता को संतुष्ट करना आसान नहीं होता। माता-पिता की टेंशन शादी के भविष्य को लेकर होती है।

वह नहीं चाहते हैं कि शादी के कुछ समय बाद ही बेटा या बेटी की खुशहाल जिंदगी तबाह हो जाए। यही वजह है कि अब शादी से पहले दूल्हा और दुल्हन की जासूसी होने लगी है। इसमें मदद कर रही हैं जासूसी एजेंसियां। इन एजेंसियों के उच्च तकनीक से लैस जासूस जीवन साथी की पूरी कुंडली खोल कर रख देते हैं।