अंतर्राष्ट्रीय स्पेल बी कॉम्पिटिशन परीक्षा मे कु.अनाया श्रीवास्तव ने जीता स्वर्ण पदक

Miss Anaya Srivastava won the gold medal in the International Spell Bee Competition exam

अंतर्राष्ट्रीय स्पेल बी कॉम्पिटिशन परीक्षा मे कु.अनाया श्रीवास्तव ने जीता स्वर्ण पदक

  दिल्ली पब्लिक स्कूल की मेधावी छात्रा, कु.अनाया श्रीवास्तव जो  कि क्लास फोर मे अध्ययनरत है , ने अंतर्राष्ट्रीय लेवल ओलम्पियाद प्रतियोगिता, स्पेल बी कॉम्पीटिशन   2023-24, मे  जिसे हमिंग बर्ड एजुकेशन लिमिटेड ने आयोजित किया था, के अंतर्गत जोंन स्तर पर 27 वां एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 72 वां स्थान प्राप्त किया। इसके लिये कु. अनाया श्रीवास्तव को  हमिंग बर्ड लिमिटेड के सी.ई.ओ. श्री पियूष खत्री ने स्वर्ण पदक, प्रशस्ती पत्र एवं नकद 1,000/-  रुपये देकर पुरस्कृत किया। कु.अनाया श्रीवास्तव ,वरिष्ठ    जर्नलिस्ट श्री सुनील श्रीवास्तव,राजनांदगाव के छोटे भाई डॉक्टर चंद्रशेखर श्रीवास्तव ( अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स, रायपुर, छ.ग.) एवं डॉक्टर गरिमा श्रीवास्तव की सुपुत्री तथा बृजभूषण लाल(रिटा.संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग) एवं शैल श्रीवास्तव की पोती है।
कु.अनाया श्रीवास्तव की इस उपलब्धि पर दिल्ली पब्लिक स्कूल के प्राचार्य एवं इंद्राशीष परिवार राजनांदगाव ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बिटिया को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया है।