भारतीय जनता पार्टी द्वारा मीसा बंदियो के परिवार का सम्मान किया गया

Misa Bandio's family honored by Bharatiya Janata Party

भारतीय जनता पार्टी द्वारा मीसा बंदियो के परिवार का सम्मान किया गया

    बालोद। आज 25 जून भारतीय संविधान के इतिहास में काला दिवस के रूप में याद किया जाता है आज ही के दिन सन् 1975 मे भूतपूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के तानाशाही निर्णय द्वारा पूरे देश में आपातकाल घोषित कर दिया गया था और विभिन्न समाज सेवी संगठन एवं राजनीतिक संगठन के लोगों को बलपूर्वक जेल में डाल दिया गया था। भारतीय संविधान के इतिहास में काला कानून मीसा लागू कर दिया गया था। जिन राजनीतिक संगठन एवं समाज सेवी संस्था के लोग मीसाबंदी के रूप में कांग्रेस की तानाशाही झेलते हुए एवं उसका पुरजोर विरोध करते हुए बंदी के रूप में जेल में रहे आज उन मीसा बंदियो के परिवार का सम्मान भारतीय जनता पार्टी द्वारा बालोद जिले में कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप एवं जिला अध्यक्ष पवन साहू द्वारा किया गया इसी तारतम्य में भाजपा मंडल दल्ली राजहरा द्वारा मिसाबंदी में रहे दल्ली राजहरा श्रमिक नेता स्वर्गीय शंकर गुहा नियोगी के निवास जाकर उनकी पत्नी श्रीमती आशा गुहा नियोगी एवं पुत्र जीत गुहा नियोगी का सम्मान स्मृति चिन्ह शाल श्रीफल देकर किया गया एवं श्रीमती आशा गुहा ने उस काल खंड में अपने साथ बीते हुए अपनी पीड़ा को साझा किया। 

कांग्रेस जैसे राजनीतिक संगठन जिनकी पृष्ठभूमि प्रारंभ से ही तानाशाही एवं सत्ता प्राप्ति रही है इनका आज के समय में लोकतंत्र के मंदिर में संविधान की कॉपी ले जाकर। संविधान  के रक्षा की बात करने वाले इनके पूर्वज नेताओ ने संविधान  में 72 बार संशोधन कर संविधान को बदलने मे कोई कमी नही की इनका चरित्र जनता के बीच में जाकर उजागर करने का कार्य वर्तमान युवा पीढ़ी के लोगों को करना चाहिए इसके लिए आवश्यक है की वर्तमान युवा पीढ़ी अपने इतिहास से सबक ले जनता के बीच में इन विषयो को रख जागरूकता लाने का कार्य करें। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी, महामंत्री महेंद्र सिंह, मदन माईती, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष किरण सिंह, महेंद्र पिपरे, रमेश गुर्जर, भूपेंद्र श्रीवास, सोनू ठाकुर, नितेश श्रीवास्तव, राजेश कांबले, सोहद्रा ठाकुर, सुखावन्तीन ठाकुर, हुकुम सिंह ठाकुर, सुमित जैन, गिरधर सिन्हा आदि लोग उपस्थित थे।