महावतार नरसिम्हा को मिला U/A सर्टिफिकेट
Mahavtar Narasimha gets U/A certificate
दर्शकों के लिए आ रहा है अलौकिक सिनेमाई अनुभव
मुंबई। महावतार नरसिम्हा अब फिल्मों की कहानी कहने के अंदाज को अपने भव्य सीन, दमदार कहानी और बड़े पैमाने के साथ बिल्कुल नया रंग देने जा रही है। महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स के बड़े ऐलान के बाद इस सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली फिल्म का ट्रेलर भी आखिरकार सामने आ गया, जिसने लोगों को चौंका दिया है। ट्रेलर में जहां दिल दहला देने वाले सीन और जबरदस्त एक्शन नजर आया है, वहीं भगवान विष्णु के अलग-अलग रूपों की झलक ने भी ऐसा अनुभव देने का वादा कर दिया है, जो अब तक कभी नहीं देखा गया है।
जहां इस फिल्म ने लोगों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है, वहीं अब इसे सेंसर बोर्ड से यू/ए सर्टिफिकेट भी मिल गया है। इसका मतलब है, ये फिल्म सभी के लिए है, लेकिन 12 साल से कम उम्र के बच्चों को माता-पिता की देखरेख में ही देखने की सलाह दी गई है।
#MahavatarNarsimha को मिला U/A सर्टिफिकेट।
25 जुलाई को नजदीकी सिनेमाघरों में सुनिए दिव्यता की गर्जना
https://x.com/hombalefilms/status/1946862942827463042?t=wxD6NXj3DYsqfXuqdfQ5IQ&s=19
होम्बले फिल्म्स और क्लीम प्रोडक्शन्स ने मिलकर इस ग्रैंड एनिमेटेड फ्रैंचाइज़ी की आधिकारिक लाइनअप जारी कर दी है, जो अगले एक दशक तक भगवान विष्णु के दस दिव्य अवतारों की गाथा बताएगी। इस यूनिवर्स की शुरुआत होगी महावतार नरसिम्हा (2025) से, इसके बाद आएंगे महावतार परशुराम (2027), महावतार रघुनंदन (2029), महावतार द्वारकाधीश (2031), महावतार गोकुलानंद (2033), महावतार कल्कि पार्ट 1 (2035) और महावतार कल्कि पार्ट 2 (2037)। ये यूनिवर्स भारतीय माइथोलॉजी को नई तकनीक और भव्यता के साथ दर्शकों के सामने पेश करेगा।
महावतार नरसिम्हा का डायरेक्शन अश्विन कुमार ने किया है, और इसे शिल्पा धवन, कुशल देसाई, और चैतन्य देसाई ने क्लीम प्रोडक्शंस के तहत प्रोड्यूस किया है। होम्बले फिल्म्स के साथ मिलकर, जो अपनी आकर्षक कंटेंट के लिए जानी जाती है, यह पार्टनरशिप अलग अलग एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म्स के जरिए एक सिनेमाई मास्टरपीस पेश करने का लक्ष्य रखती है। इस फिल्म को शानदार विजुअल्स, सांस्कृतिक विविधता, बेहतरीन फिल्म तकनीक, और मजबूत कहानी के साथ, 3ड और पांच भारतीय भाषाओं में 25 जुलाई को रिलीज़ किया जाएगा।






