खेलों इंडिया ट्रायबल गेम्स 2026: चयन ट्रायल 6 से 8 जनवरी 2026 तक रायपुर एवं बिलासपुर में होगा आयोजित

Khelo India Tribal Games 2026: Selection trials to be held from January 6 to 8, 2026 in Raipur and Bilaspur

खेलों इंडिया ट्रायबल गेम्स 2026: चयन ट्रायल 6 से 8 जनवरी 2026 तक रायपुर एवं बिलासपुर में होगा आयोजित

जांजगीर-चांपा 06 जनवरी 2026 भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा खेलो इंडिया ट्रायबल गेम्स 2026 के प्रथम संस्करण का आयोजन छत्तीसगढ़ में 14 फरवरी 2026 से किया जाना है। छत्तीसगढ़ राज्य की प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राज्य स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन 06 से 08 जनवरी 2026 तक रायपुर एवं बिलासपुर में रखा गया है।
     जिला खेल अधिकारी ने बताया कि चयन ट्रायल के माध्यम से महिला एवं पुरूष वर्ग की छत्तीसगढ़ राज्य दल का गठन किया जायेगा। खेलों इंडिया ट्रायबल गेम्स 2026 में अनुसूचित जनजाति वर्ग के खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रीय मंच पर अपनी खेल प्रतिभा के प्रदर्शन  का सशक्त अवसर प्रदान करता है। छत्तीसगढ़ राज्य खेल प्रतिभाओं से समृध्द है तथा राज्य के विभिन्न जिलों में वैटलिफ्टिंग, तीरांदाजी, एथलेटिक्स, कुश्ती, तैराकी, फुटबाल एवं हॉकी जैसे खेलों में उत्कृष्ट क्षमता वाले खिलाड़ी उपलब्ध है। उक्त चयन ट्रायल में भाग लेने के लिए यह आवश्यक है कि खिलाडी छत्तीसगढ़ राज्य का स्थायी निवासी हो तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग से संबंधित हो। आयु सीमा महिला एवं पुरूष दोनों वर्गाे के लिए खुली रखी गई है। चयन ट्रायल के समय खिलाड़ियों को अपना मूल अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड या स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। खिलाड़ी अपना आनलाईन रजिस्ट्रेशन कर सकते है।