शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु 09 जनवरी तक आवेदन आमंत्रित

Applications invited till January 09 for running government fair price shops

शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु 09 जनवरी तक आवेदन आमंत्रित

जांजगीर-चांपा 06 जनवरी 2026 जनपद पंचायत पामगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत मुलमुला के शासकीय उचित मूल्य दुकान आई.डी. क्रमांक 542002004, ग्राम रोझनडीह एवं ग्राम पंचायत मेऊ के नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालन करने हेतु 09 जनवरी 2026 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है।
      अनुविभागीय अधिकारी पामगढ़ ने बताया कि शासकीय उचित मूल्य की दुकान संचालन के लिए इच्छुक एजेंसी ग्राम पंचायत, वन समिति, महिला स्व० सहायता समूह, अन्य पात्र संस्था आवश्यक दस्तावेज व प्रस्ताव सहित निर्धारित तिथि तक कार्यालयीन समय में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय पामगढ़ प्रस्तुत कर सकते हैं। नियत तिथि के पश्चात् आवेदन पत्र पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। आधे-अधूरे आवेदन पत्र को अमान्य किया जाएगा।