सोनी सब के ‘बादल पे पांव है’ में, सूरज थापर ने अपने सह-कलाकारों के साथ प्रैंक किया; शूट के लिए एक बुज़ुर्ग व्यक्ति का भेष धरकर उन्होंने फैन होने का दिखावा किया
In Sony SAB's 'Badal Pe Paon Hai', Sooraj Thapar pranks his co-stars; He disguised himself as an elderly man for the shoot and pretended to be a fan
अनुभवी अभिनेता सूरज थापर सोनी सब के ‘बादल पे पांव है’ में रजत (आकाश आहूजा) के पिता बिशन खन्ना की भूमिका में दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। खन्ना परिवार के मुखिया के रूप में, सूरज का किरदार उसकी मां के साथ दोस्ताना नोक-झोंक के लिए जाना जाता है, जो समस्याओं के लिए रचनात्मक "जुगाड़ू" समाधान पेश करता है।
हाल ही में, सूरज ने शो में एक खास ट्रैक हेतु अपने पिता और रजत के दादा की भूमिका निभाने के लिए नया रूप धरा। सफेद दाढ़ी, मूंछें, पगड़ी और नकली पेट के साथ ही, नकली तोंद और फूले हुए गालों के साथ, सूरज थापर इतने अनजान लग रहे थे कि कास्ट कलाकार और क्रू भी उनसे धोखा खा गए। अपने भेष से उत्साहित होकर, सूरज ने पर्दे के पीछे कुछ मौज़-मस्ती करने का फैसला किया। सेट पर घूमने आए एक बुज़ुर्ग व्यक्ति का नाटक करते हुए, वह शो में उनकी मां की भूमिका निभाने वाली जसवन्त दमन से प्रैंक करने में कामयाब रहे। एक मज़ेदार पल में, उन्होंने सेट पर एक फैन होने का नाटक किया और उनके साथ एक सेल्फी ली। अंत में, जब उन्होंने अपनी असली पहचान बताई तो हर कोई हैरान रह गया।
बिशन खन्ना की भूमिका निभाने वाले सूरज थापर ने कहा,“मुझे सेट पर माहौल को हल्का—फुल्का और सकारात्मक बनाए रखना पसंद है। मुझे दूसरों के साथ मज़ाक करने में मज़ा आता है, और जब मुझे अपने सह-कलाकारों की टांग खींचने का मौका मिला, तो मैंने इसे लपक लिया। एक बुज़ुर्ग व्यक्ति का भेष धरना इतना प्रभावशाली था कि मेरे क्रिएटिव डायरेक्टर ने मुझे बिल्कुल भी नहीं पहचाना और किसी अजनबी की तरह मुझसे बात की। तभी मुझे समझ आ गया कि यह लुक काम कर गया है। थोड़ी मस्ती करने के लिए, मैंने "बीजी" से प्रैंक का फैसला किया, और जैसे ही मैं उनके पास गया, तो उन्हें लगा कि मैं सेट पर आया कोई बुज़ुर्ग व्यक्ति हूं। हमने सेल्फी भी ली और वह इस बात से पूरी तरह अनजान थी कि यह मैं हूं। जब सभी को एहसास हुआ कि सेट पर घूम रहा यह हाज़िरजवाब बुज़ुर्ग मैं ही हूं, तो हम सभी खूब हंसे।”
‘बदल पे पांव है’ देखते रहें, हर सोमवार से शनिवार शाम 7:30 बजे, केवल सोनी सब पर






