Operation Sindoor पर अमिताभ बच्चन ने किया भावुक पोस्क, कहा- लिया सिंदूर का बदला
Amitabh Bachchan expressed his emotional feelings on Operation Sindoor, said- I took revenge for Sindoor
इंदौर। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने लगभग 20 दिनों की रहस्यमयी खामोशी और खाली ट्वीट्स के बाद पहलगाम आतंकी हमले और भारत-पाकिस्तान तनाव पर अपनी चुप्पी तोड़ी। उन्होंने भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की तारीफ करते हुए आतंकवाद के खिलाफ कड़ा संदेश दिया।
अपने पिता हरिवंश राय बच्चन की कविता का उल्लेख करते हुए, उन्होंने आतंकियों की क्रूरता और सेना की जवाबी कार्रवाई पर भावुक पोस्ट साझा की।
आतंकी हमले की दिल दहलाने वाली घटना
- अमिताभ ने अपने एक्स पोस्ट में पहलगाम हमले की एक भयावह घटना का जिक्र किया। उन्होंने लिखा कि छुट्टियों के दौरान एक राक्षस ने निर्दोष दंपती को बाहर खींचा, पति को नग्न किया और अपने कर्तव्य का पालन करने के बाद उसे गोली मार दी।
- पत्नी ने घुटनों पर गिरकर, रोते हुए अपने पति को न मारने की गुहार लगाई, लेकिन उस कायर आतंकी ने उसे बेरहमी से मार डाला। जब पत्नी ने कहा कि 'मुझे भी मार दो,' तो आतंकी ने जवाब दिया, 'नहीं! तुम जाओ और '...' को बताओ।
- इस क्रूरता पर दुख जताते हुए उन्होंने अपने पिता की कविता की पंक्ति लिखी कि "है चिता की राख कर में, मांगती सिंदूर दुनिया।"
आतंक के खिलाफ भारत का जवाब
अमिताभ ने 7 मई को शुरू हुए ऑपरेशन सिंदूर की सराहना की, जिसमें भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों को नष्ट किया। यह कार्रवाई 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जवाब थी, जिसमें 26 निर्दोष पर्यटकों की जान गई थी।
उन्होंने लिखा कि दे दिया सिंदूर!!! ऑपरेशन सिंदूर!!! जय हिंद, जय हिंद की सेना। तू न थमेगा कभी, तू न मुड़ेगा कभी, तू न झुकेगा कभी. अग्निपथ!"
सेना को सलाम
अमिताभ ने भारतीय सेना और सरकार की कार्रवाई को "शानदार विचार" बताया, जो न केवल सैन्य जवाब था, बल्कि विधवाओं के सम्मान की बहाली का प्रतीक भी था।






