मेहनत रंग लाई - किसान पोरा सिंह को मिली अच्छी पैदावार और बढ़ा समर्थन मूल्य बना संबल
Hard work pays off - Farmer Pora Singh receives a good harvest and the increased support price provides support.
कोरबा। कोरबा जिले के ग्राम भैसमा निवासी किसान पोरा सिंह कंवर ने पिछले वर्ष अपने खेत में एचएमटी नस्ल का धान लगाया था। मेहनत के बल पर उन्हें कुल 145 क्विंटल धान का उत्पादन मिला। इस उपज को उन्होंने भैसमा उपार्जन केंद्र में बेचकर प्राप्त राशि का उपयोग घर-परिवार के जरूरी खर्चों में किया।
इस वर्ष मौसम की मेहरबानी और किसान की मेहनत का पूरा लाभ उन्हें मिला है। किसान पोरा सिंह के अनुसार इस बार वे 180 क्विंटल धान बेचने जा रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने समय पर पंजीयन भी करा लिया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किसानों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए धान का समर्थन मूल्य 3100 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। साथ ही, 21 क्विंटल प्रति एकड़ के हिसाब से खरीदी का निर्धारण कर किसानों को बड़ी राहत दी है। इससे समूचे क्षेत्र के किसान बेहद खुश हैं।
पोरा सिंह कंवर ने बताया कि पहले धान खरीदी केंद्र में बहुत लंबी लाइनों में लगना पड़ता था, लेकिन अब टोकन व्यवस्था लागू होने से किसान आसानी से धान बेच पा रहे हैं। साथ ही खरीदी केंद्रों में किसानों के लिए आवश्यक सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। किसान पोरा सिंह का कहना है कि सरकार की इन पहलुओं ने किसानों को मजबूती दी है और उनकी मेहनत को उचित मूल्य मिल रहा है।






