गौरेला पेंड्रा मरवाही : समर्थन मूल्य पर जिले में अब तक 2.65 लाख क्विंटल धान उपार्जित
Gaurela Pendra Marwahi: So far, 2.65 lakh quintals of paddy has been procured in the district at the support price.
गौरेला पेंड्रा मरवाही, 09 दिसम्बर 2025
समर्थन मूल्य पर किसानों से जिले में अब तक कुल 2 लाख 64 हजार 991.20 क्विंटल धान का उपार्जन किया जा चुका है। इनमें मोटा धान 2 लाख, 61 हजार 758 क्विंटल और पतला धान 3 हजार 233.20 क्विंटल शामिल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक धान खरीदी केंद्र मेढ़ुका में 23 हजार 454 क्विंटल, लरकेनी में 22 हजार 864.80 क्विंटल, धनौली में 20 हजार 948.40 क्विंटल, सिवनी में 19 हजार 703.60 क्विंटल, लालपुर में 19 हजार 569.60 क्विंटल, पेण्ड्रा में 17 हजार 200.40 क्विंटल, भर्रीडांड़ में 16 हजार 918 क्विंटल, नवागांव पेण्ड्रा में 14 हजार 508.40 क्विंटल, निमधा में 13 हजार 414.40 क्विंटल, खोडरी में 12 हजार 522.40 क्विंटल, देवरीकला में 13 हजार 027.20 क्विंटल, गौरेला में 11 हजार 369.60 क्विंटल, मरवाही में 10 हजार 782 क्विंटल, परासी में 11 हजार 280.40 क्विंटल, तरईगांव में 11 हजार 289.20 क्विंटल, तेंदुमुड़ा में 9 हजार 182.40 क्विंटल, बंशीताल में 7 हजार 952.80 क्विंटल, कोडगार में 4 हजार 724 क्विंटल, जोगीसार में 2 हजार 356.80 क्विंटल और धान खरीदी केंद्र बस्ती में 1 हजार 922.80 क्विंटल धान खरीदा गया है।






