प्राकृतिक आपदा पीड़ित के वारिसों को 20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि

Financial assistance of Rs 20 lakh to the heirs of natural disaster victims

प्राकृतिक आपदा पीड़ित के वारिसों को 20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि

 कोण्डागांव, 04 फरवरी 2026

कलेक्टर श्रीमती नुपुर राशि पन्ना द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा पीड़ित के 5 प्रकरणों में वारिसों को 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि प्रदान की गयी। कलेक्टर द्वारा बड़ेडोंगर उप तहसील के ग्राम पलना निवासी मोहित की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर माता जानो, पिता बालसिंह, बहन रमशीला, रितीका, करिश्मा, भाई हेमराज को 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि, फरसगांव तहसील के ग्राम भानपुरी निवासी रोयदासिन कोर्राम की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर पुत्र सियाराम कोर्राम, राधेकृष्ण कोर्राम, पुत्री जयबती, दयाबती को 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि, धनोरा तहसील के ग्राम कोनगुड़ निवासी सोमनाथ की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर पत्नी मेहतरी को 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि, केशकाल तहसील के ग्राम ध्रवापारा आदनबेड़ा निवासी अंशुराम शोरी की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर पत्नी रमशीला शोरी को 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि, बड़ेडोंगर उप तहसील के ग्राम बड़ेडोंगर निवासी चैतराम कड़ियाम की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर पत्नी लीलावती, पुत्र गजानंद, खगेश्वरी, सुभाषचंद्र, पुत्री दिलेश्वरी को 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गयी है। उक्त स्वीकृत आर्थिक सहायता राशि सम्बन्धित वारिसों के बैंक खाते में हस्तांतरित करने के निर्देश सम्बन्धित तहसीलदारों को दिए गए हैं।