पड़ोसी का गला काटने के बाद भी नहीं मिला चैन, युवक ने कुल्हाड़ी लेकर रातभर... पुलिस की भी छूट गई हिम्मत

Even after slitting the throat of the neighbor, the young man did not get peace, he spent the whole night with an axe... even the police lost courage

पड़ोसी का गला काटने के बाद भी नहीं मिला चैन, युवक ने कुल्हाड़ी लेकर रातभर... पुलिस की भी छूट गई हिम्मत

खंडवा। जिले में पंधाना थाना क्षेत्र में जादू-टोने की शंका में हत्या का मामला सामने आया है। छनेरा गांव में गुरुवार रात एक युवक ने अपने पड़ोसी 53 वर्षीय रामनाथ की कुल्हाड़ी से गर्दन अलग कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित 23 वर्षीय नन्दू को किया गिरफ्तार कर लिया है।

रात में गांव के रामनाथ पर हमला करने के बाद आरोपित नन्दू ने बाड़े में बंधे मवेशियों पर भी कुल्हाड़ी से हमला कर लहूलूहान कर दिया। आरोपित रात में शव के पास ही बैठा कर कुल्हाड़ी से वार करता रहा। आरोपित की मानसिक स्थिति कमजोर होने की बात ग्रामीण बता रहे हैं।

पुलिस जवानों के पीछे भी कुल्हाड़ी लेकर दौड़ा

सूचना मिलने पर सुबह करीब चार बजे डायल 100 का आरक्षक मौके पर पहुंचा तो आरोपित उसके पीछे भी कुल्हाड़ी लेकर दौड़ा। दहशत के कारण ग्रामीण भी पास में नहीं जा सके। आरक्षक की सूचना पर बोरगांव और पंधाना थाने से पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर युवक को गिरफ्तार कर पंधाना थाने लाया गया।

घटनास्थल पर मृतक के शव से कुछ दूर पड़े सिर को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए पंधाना अस्पताल भेजा गया। पोस्टमार्टम उपरांत शव स्वजनों को सौंप दिया गया।

जादू-टोने की शंका

पंधाना थाना प्रभारी दिलीप सिंह देवड़ा ने बताया कि नन्दू के खिलाफ धारा 103 (1) के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में मामला जादू-टोने की शंका होने के चलते युवक द्वारा हत्या करने की बात सामने आ रही है। युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने की बात ग्रामीण बता रहे हैं। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।